संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल के मैदान में 3 मई बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सम्भावित चुनावी जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान मातहत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीl सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैंl
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरने के पश्चात सड़क मार्ग से जूनियर हाई स्कूल परिसर में निकाय चुनाव के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को पूर्वाह्न 11:30 बजे सम्बोधित करेंगेl
इस अवसर पर भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व महामंत्री विवेकानंद वर्मा सहित अनेक भाजपा नेता व अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहेl
📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…
🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…