गौरी बाजार(राष्ट्र की परम्परा)
गौरी बाजार अंतर्गत नगर पंचायत गौरी बाजार में कंपनी एम जे आई पी प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मी (20-25) द्वारा अपने पिछले 10 माह के लंबित पीएफ के भुगतान में अनियमितता के कारण गौरी बाजार गौशाला पर,कार्य का बहिष्कार किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी बाजार प्रदीप मद्धेशिया एवं एम जे आई पी कंपनी के ठेकेदार श्रवण कुमार मणि द्वारा सफाई कर्मियों से मुलाकात कर उनके लंबित भुगतान को तत्काल भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद सफाई कर्मी अपने काम पर लौट आए हैं। कंपनी के तहत नगर पंचायत गौरी बाजार में कुल 65 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। इस मामले पर अधिशासी अधिकारी गौरी बाजार बृजेश गुप्ता से वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मियो की लंबित भुगतान को जल्द से जल्द कराया जायेगा।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…
गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…
गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…