रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले के सामने हुए विरोध प्रदर्शन के बाद रायबरेली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों द्वारा किए गए विरोध और पुलिस पर लगे अभद्रता व मारपीट के आरोपों के बाद पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।
एसपी यशवीर सिंह ने आदेश जारी करते हुए सीओ सिटी अमित को हटाकर लालगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अरुण कुमार नौवहार को नया सीओ सिटी बनाया गया है। इसके अलावा सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी को डलमऊ भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को सीधे तौर पर काफिले के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने राहुल गांधी के काफिले को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
असम-केरल-पुडुचेरी में चुनावी जंग तेज, जनता कर रही फैसला नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार पर लगाम कसने…
नवनीत मिश्र “सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल, ज़िंदगानी फिर कहाँ… ज़िंदगी गर कुछ रही, तो…
गोंदिया पश्चिम एशिया एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में है। 8 अप्रैल 2026 को Donald…
कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का…