जानलेवा तार-पोल को बदलने के लिए नागरिकों का प्रदर्शन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत बखिरा के मोहल्ला लेडुआ-महुआ के नागरिकों ने विद्युत विभाग की लापरवाही से जीवन पर मड़रा रहे खतरे को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर 17 के लेडुआ-महुआ पूरब मोहल्ले में दशकों पहले विद्युत पोल एवं तार लगाए गए थे। यह पोल एवं तार अब जर्जर होकर अनेक मकानों के छतों पर लटक गए हैं। जिससे नागरिक हमेशा दहशत में रहते हुए हैं।
प्रदर्शनकारी जफर इकबाल, अबैदुर्रहमान, निसार अहमद एवं कमाल असरफ ने बताया सईद के घर के सामने से गली में, गोगा कुरेशी तथा बरकातिया मस्जिद तक तार व पोल जर्जर हो चुके है। यही नहीं डाक्टर हसन व इसहाक अंसारी के घर के सामने रास्ते में जर्जर एवं पोल सड़ा गया है। जो जानलेवा साबित हो सकता है।
बिजली विभाग के अधिकारियों एवं नगर पंचायत से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाही नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पोल व तार शीघ्र नहीं बदले गए, तो नागरिक तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago