बड़हलगंज (राष्ट्र की परंपरा ): विकासखंड क्षेत्र के मधुपुर स्थित एलपीएम मेमोरियल स्कूल में दिवाली पर्व के मद्देनजर रंगोली व दीया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
शुक्रवार को विकासखंड क्षेत्र के एलपीएम मेमोरियल स्कूल में दिवाली पर्व के मद्देनजर रंगोली व दीया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न आकर्षण रंगोली व दीया बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में येलो हाउस के बच्चों को प्रथम पुरस्कार तथा कक्षा दस की दिशा पांडेय को आकर्षक दीया बनाने पर प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता राजीव पांडेय ने सभी छात्रों को पुरस्कृत किया।पांडेय ने कहा कि विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहना चाहिए इससे बच्चों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की जानकारी होने के साथ ही उनके प्रतिभा का प्रदर्शन भी होता है। इस दौरान विद्यालय के निदेशक निखिल पांडेय, प्रधानाचार्य विजय, अलीना, अभय पांडेय, सीमा, पूनम दूबे सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…