देवरिया कोचिंग क्लासेज के बच्चे हुये पुरस्कृत

परीक्षा में अंक लाकर मन को ना बहलाएं एक लक्ष्य तय कर लक्ष्य प्राप्त करना ही बनाए उद्देश्य-संकल्प सिंह राठौर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सोन्दा ग्राम सभा स्थित देवरिया कोचिंग क्लासेज के अधयापक जावेद ,संतोष व आलम के द्वारा 23 जुलाई 2023 दिन रविवार की देर दोपर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उपरोक्त कोचिंग के टॉपर बच्चों को साईकिल तो अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।आपको बता दें कि उपरोक्त कोचिंग सेंटर के बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 15 के सभासद सोन्दा निवासी शिवानंद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्येंद्र यादव ,अधयापक कैलाश यादव व अध्यापक रामसेवक ,जेल चौकी इंचार्ज संकल्प सिंह राठौर आदि मौजूद थे। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम कोचिंग के उपस्थित बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसी बच्चे ने गाना गाया तो वहां उपस्थित बच्चियां भी किसी से कम नहीं दिखीं उन्होंने भी अपने गानों से मौके पर मौजूद लोगों का मन मोह लिया साथ ही हंसाने वाले चुटकुलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया आपको बता दें कि कोचिंग के ही दसवीं कक्षा की छात्रा अनन्या यादव 91.67 प्रतिशत नम्बर लाकर पहला स्थान तो अमृता यादव 91.33 व अंजलि यादव ने 91.1प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।जिनको मुख्य अतिथि शिवानंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र यादव व कैलाश यादव द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कृत बच्चियों का चेहरा पुरस्कार प्राप्त होने के बाद काफी प्रसन्न दिखा तो वही तीनो बच्चियों ने अपने सफलता का मंत्र अन्य बच्चों को भी दिया।
कक्षा 12 के बच्चों ने भी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए। जिसमें किशन यादव ने 82.2 प्रतिशत, नितिन यादव 84.2 प्रतिशत, संजना यादव 80 प्रतिशत, अक्षिता तिवारी 78 प्रतिशत, ज्योति चौहान 78 प्रतिसत नंबर लाकर अपने कोचिंग का नाम रोशन किया साथ ही इन बच्चों को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। जिससे बच्चे काफी प्रोत्साहित दिखे व आगे भी अच्छी पढ़ाई करने का वादा करते हुए अपने सफलता का मंत्र मौके पर मौजूद बच्चों को दीया। इस मौके पर कोचिंग से सीनियर अध्यापक जावेद, संतोष ,आलम के अलावा अतिथियों में अमरेश रावत ,पप्पू रावत , उमर,आजाद अंसारी व अन्य लोग मौजूद दिखे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

42 minutes ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

49 minutes ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

56 minutes ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

1 hour ago

औरैया: त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 hour ago

मऊ: राजस्व वसूली में ढिलाई पर प्रशासन सख्त, बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…

1 hour ago