गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
एशियन सहयोगी संस्था इंडिया के तत्वावधान में बालगृह (शिशु) के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास सिंह एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर, विशिष्ट अतिथि जेपी आर्या, सदस्य बाल कल्याण समिति गोरखपुर, डॉ श्वेता सृजन आई एंड मदर केयर, डॉक्टर अंजू, बाल रोग विशेषज्ञ जैन अस्पताल, प्रिंस कुमार, सेंटर फॉर साइट कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा किया गया। इसमें बंदर दौड़, बैलून बस्टींग, स्पून रेस और स्नेक रेस आदि प्रमुख खेल थे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा खेलकूद की उत्कृष्टता से आधार पर बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि ने संस्था द्वारा बच्चों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…