प्रधानमंत्री मोदी के साथ बच्चों ने की परीक्षा पर परिचर्चा

देवरिया/राष्ट्र की परम्परा
स्थानीय कलिंद इंटरमीडिएट कालेज खरजरवां में मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र- छात्राएं सम्मलित हुए।जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि परीक्षा के समय बिल्कुल तनाव मुक्त रहें। उत्साहित होकर परीक्षा दें, किसी से प्रतिस्पर्धा न करें स्वयं से प्रतिस्पर्धा करें। अंक के पीछे न भागे। जीवन एक अवसर है इस अवसर का लाभ उठाये। अपने दोस्तो से ईर्ष्या न करे दोस्तों का साथ दे हमेशा अच्छे दोस्तों का चुनाव करें, उसके अच्छाइयों से सीखे कमजोर दोस्तों की मदद करें। अभिभावक जन अपने बच्चों के उपर दवाव न बनाये। उसे प्रोत्साहित करें उसके रुचि के हिसाब से उसे कार्य करने दें। दूसरे से तुलना न करें। असफलता से घबराये नही उसकी कमजोर कड़ी को ढूंढ़कर उसे दूर करें। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। छात्राओं में सुकन्या, तान्या, प्रीति, नादिया, छात्र सत्यम मिश्र, स्पर्श राव, इन्जमाम, प्रिन्स, अनमोल दीपक आदि सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक श्रीनिवास सिंह, अनूप गुप्ता, अंकिता त्रिपाठी,दुर्गेश चौरसिया अलीशेर मंसूरी इत्यादि अध्यापक गण के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य विशेष रूप से मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आगरा प्रशासन का बड़ा अभियान, अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कसा शिकंजा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा में अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख…

23 minutes ago

आधा-अधूरा इंटरलॉकिंग, लाखों का भुगतान

बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

25 minutes ago

पाक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली…

31 minutes ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

32 minutes ago

पतिदेव की कहानी

वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…

1 hour ago

बी, सी और डी ग्रेड योजनाओं पर डीएम सख्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार…

1 hour ago