बालश्रम उन्मूलन जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर रवि कान्त यादव ने बताया कि गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में बालश्रम उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन नव निर्मित मेडिकल कालेज, रामपुर हरका, में श्रमिकों के मध्य रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा उपस्थित मजदूरों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल श्रम एक अपराध है। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का मजदूरी कराने पर मजदूरी कराने वाले के ऊपर एफआईआर दर्ज हो सकता है एवं जुर्माना भी हो सकता है। 14 वर्ष तक के बच्चों को सरकार ने निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। इसलिए बच्चे स्कूल पढ़ने जाये एवं बड़े अपने काम पर जाये। 15 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों से हल्का-फुल्का काम कराया जा सकता है, कोई जोखिम वाला काम नहीं लिया जा सकता।
इस शिविर में सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव द्वारा बाल श्रमिक , किशोर श्रमिक एवं बंधुआ श्रमिक के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा मजदूरों को श्रमिक कार्ड, ई-श्रमिक कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं उसके फायदे बताये गये तथा मजदूरों को बताया गया कि जिस किसी मजदूर का श्रम कार्ड नहीं बना है, वह अपने नजदीकी कामन सर्विस सेन्टर/सहज जनसेवा केन्द्र जाकर बनवा सकते हैं। इस शिविर में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र एवं संजय कुमार शाही पीएलवी तथा कार्य करा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर व काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

1 minute ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

53 minutes ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

2 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

3 hours ago