Categories: Uncategorized

मुख्य राजस्व अधिकारी ने नंदीग्राम पशु मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पशु मेले में पशुओं की एंट्री व रजिस्ट्रेशन फीस की पर्ची का मिलान कर रजिस्टर मेंटेन रखने के निर्देश

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने आज अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की उपस्थिति में ददरी मेला के अंतर्गत लगे नंदीग्राम पशु मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पालिका द्वारा स्थापित कैम्प ऑफिस पुलिस चौकी पशु चिकित्सालय पेयजल व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था व मार्ग व्यवस्था आदि के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने गोरखपुर से आए घोड़ा व्यापारी से पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बने 05 से 10 लाख कीमत के रेसिंग घोड़ों- तूफान बादल और रॉकेट के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कर निर्धारण अधिकारी अमरनाथ को तत्काल पशु मेला की दुकानों का आवंटन करने के निर्देश देते हुए उनकी टीम को चेतावनी दी कि पशु मेले में पशुओं की एंट्री और रजिस्ट्रेशन फीस की पर्ची का मिलान करते हुए रजिस्टर मेंटेन रखें। समय-समय पर गिनती कर जांच कराएं, कहीं भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मीना बाजार की तैयारी अभी से कर लिया जाय तथा समय-समय पर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहें । उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को हर समय पशु चिकित्सालय को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

        मेला चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जो भी व्यक्ति अपने पशु अन्य जिलों से ददरी मेले में लेकर आ रहे हैं वे अपने जिले के पशु चिकित्सालय में अपने पशुओं की जांच करवाकर और वहां से निर्गत सर्टिफिकेट लेकर ददरी मेले में आए ताकि रास्ते में कोई समस्या न होने पाए।
rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

3 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

6 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

6 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

6 hours ago