राज्य भर के हजारों आंदोलनकारी भाग लेंगे
रांची (राष्ट्र की परम्परा) हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा आंदोलनकारियों के आश्रितों को 5% नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण देने एवं सम्मान पत्र वगैरह दिए जाने को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा 3 जनवरी को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122 वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आभार यात्रा किया जाएगा.
यह यात्रा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के चुटिया स्थित आवासीय परिसर बहुबाजार चौक से चर्च रोड़ होते अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे यहां से परंपरागत वाद्य यंत्रों ,नृत्य – गीत- संगीत के साथ सभी झारखंड आंदोलनकारी हाथों में लाल हरा झंडा लिए कचहरी चौक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचेंगे. यहां पहुंच कर बारी-बारी से सभी आंदोलनकारी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्ता रूढ़ दल झामुमो के मुख्य सचेतक एवं झारखंड आंदोलनकारियों के अगुवा मथुरा प्रसाद महतो भाग लेंगे. इसके अतिरिक्त पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, वृहत अलग राज्य के आंदोलनकारी ओडिसा से अमीर हसन व पश्चिम बंगाल से अजीत महतो भाग लेंगे. कार्यक्रम में राज्य के प्रत्येक जिले से हजारों हजार की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी अपने साथ परंपरागत अर्थशास्त्र लिए रहेंगे एवं लाल- हरा मिश्रित झंडा लेकर ,अपनी पूरी व्यवस्था के साथ आएंगे.
उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी. उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के साथ भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित तथा वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा. प्रत्येक जिले के आंदोलनकारी मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए सम्मान भी भेंट करेंगे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…
महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…
शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…