मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 379 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के पाँचों विधानसभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन लक्ष्मी लान में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे।
सामूहिक विवाह में जनपद में कुल 379 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभावार सामूहिक विवाह में विधानसभा सदर में 149 जोड़ों, विधानसभा- नौतनवा में 51 जोड़ों, विधानसभा सिसवा में 68 , विधानसभा फरेन्दा में 39 एवं विधानसभा पनियरा में 72 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
जनपद के पाँचों विधानसभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के 14 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 172 जोड़े, सामान्य वर्ग के 09 जोड़े, अनुसूचित जनजाति के 01 जोड़े एवं अनुसूचित जाति के 183 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़ों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है और प्रदेश के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं जिनकी परिकल्पना के फलस्वरूप सामूहिक विवाह योजना आज भव्य रूप में पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है
कि गरीब कन्याओं को भी पूरा मान–सम्मान मिले और वे माता –पिता पर बोझ न समझी जाएं। आज भाजपा सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षण तक और उसके बाद माता–पिता की सबसे बड़ी चिंता बेटी के विवाह को भी दूर करने का कार्य किया है। पहले लोग सामूहिक विवाह में भाग लेने से हिचकते थे, लेकिन सरकार के प्रयास और सामूहिक विवाह के भव्य आयोजनों से लोगो की धारणा बदली है और बड़ी संख्या में लोग इसका हिस्सा बन रहे हैं। गरीब अभिभावकों की चिंता सामूहिक विवाह के माध्यम से दूर हुई है, जो बहुत बड़ा कार्य है। हम लोग भी खुशनसीब हैं कि इस विवाह का हिस्सा बनकर वर–वधुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। उम्मीद है इन अभिभावकों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मिलेगा। उन्होंने ने यह भी कहा कि जनपद में अबतक 4500 से अधिक जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई मां–बाप पैसे के अभाव में कन्यादान से वंचित न होने पाए।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज गरीब मां–बाप की चिंता को दूर करते हुए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी किसी प्रकार की हीन भावना नहीं पालना चाहिए कि धन के आभाव में उन्हें सामूहिक विवाह के माध्यम से परिणय सूत्र में बंधना पड़ रहा है। इस आयोजन को देखकर कहा जा सकता है कि इससे बढ़िया व्यवस्था किसी सामान्य विवाह में भी नही होता है। उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल ने भी समारोह को संबोधित करते हुए बेटियों को सशक्त बनाने का आव्हान किया। उन्होंने सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा 05 जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा मुख्य अतिथि को स्वागत बुके देकर किया गया। बीडीओ सदर चंद्रशेखर कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत कुमार द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रवि कान्त पटेल, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी घुघली मनोज यादव, एवं खण्ड विकास अधिकारी सदर, के साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

9 minutes ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

14 minutes ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

17 minutes ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

1 hour ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

1 hour ago

फरेंदा के गोपलापुर में कागजों में रिबोर, जमीन पर सूखा इंडिया मार्का हैंडपंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…

1 hour ago