Categories: Uncategorized

डिजिटल बैराज का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज जिले को एक नई दिशा देने वाली बड़ी सौगात प्रदान की। उन्होंने 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डिजिटल रोहिन बैराज का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 654 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के तहत विभिन्न लाभार्थियों को लोन चेक, टैबलेट, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घरों की चाबियां, आयुष्मान भारत कार्ड, पोषण पोटली तथा खेल प्रोत्साहन सामग्री की किट वितरित कीं। साथ ही, स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चिकित्सकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते आठ वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने डिजिटल रोहिन बैराज की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल जिले के किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा को बेहतर बनाएगी, बल्कि जल संचयन एवं बाढ़ नियंत्रण में भी अत्यंत कारगर साबित होगी। इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो राज्य की आर्थिक नीतियों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि यह केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है।
कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि अब उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर डकैती नहीं डाली जा सकती और न ही सार्वजनिक स्थानों या चौराहों की जमीनों पर अवैध कब्जे होने देंगे। उन्होंने कहा कि अब राज्य में कानून का राज स्थापित हो चुका है, जहां हर नागरिक को न्याय मिलेगा और कोई भी अपराधी बच नहीं सकेगा।
इस अवसर पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हर क्षेत्र की चिंता रहती है। आज वे स्वयं हमारे क्षेत्र में आकर हमारी समस्याओं को सुनने और आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नौतनवां क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। इस दौरान साथ मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पनियरा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर पर की गई व्यापक तैयारियों के चलते आयोजन पूर्णतः व्यवस्थित रहा और मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। स्थानीय नागरिकों में इस भव्य आयोजन को लेकर काफी उत्साह और गर्व देखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को जिले के लिए विकास की एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। डिजिटल रोहिन बैराज जैसी परियोजनाएं भविष्य में महराजगंज को आत्मनिर्भर और जलसंपन्न जिला बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही, यह कार्यक्रम यह भी दर्शाता है कि राज्य सरकार कैसे योजनाओं को धरातल पर उतार कर आमजन तक पहुंचा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

54 minutes ago

T20 World Cup 2026: न्यूज़ीलैंड से हारकर श्रीलंका बाहर, सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटीं

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…

1 hour ago

होली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ा तोहफा: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…

1 hour ago

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

8 hours ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

8 hours ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

8 hours ago