मुख्यमंत्री ने लोक भवन लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया निःशुल्क गैस रिफिल चेक

सांसद- विधायकगण ने जनपद के 100 लाभार्थियो को निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक का किया वितरण

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति प्रतिबद्ध: सांसद

देश एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु किये जा रहे है अनेक प्रयास: विधायक सदर

उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से माताओं, बहनों को लाभान्वित किये जाने के प्रति मा0 पीएम एंव मा0 सीएम की पवित्र सोच सराहनीय: विधायक मेंहदावल

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ: विधायक धनघटा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद ई. प्रवीण निषाद, विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की उपस्थिति में देखा व सुना गया।
उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान एवं जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। जिसमें जनपद के कुल 100 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जिनका ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, उन्हें निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल धनराशि का वितरण किया गया है। शेष लाभार्थियों को ई-केवाईसी पूर्ण होने के पश्चात वितरित कर लाभन्वित किया जायेगा।
इस अवसर पर सांसद ने जनपदवासियो को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से माताओं, बहनो की सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति निरन्तर प्रयासरत है जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर समाज में साफ दिखाई पड़ रहा है, आज महिलाएं एवं बेटियां प्रगति के हर क्षेत्र में आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। सांसद ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मातृ शक्ति के उत्थान के प्रति इस पवित्र सोच की सराहना किया तथा कहा कि सरकार द्वारा इसी प्रकार की सैकड़ो योजनाओं के माध्यम से माताओं एवं बहनों को लाभ दिया जा रहा है।
विधायक सदर ने जनपदवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंन माताओं, बहनों को धनतेरस एवं दीपावली के शुभअवसर पर दिये गये इस शुभकामना भेंट पर प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद दिया तथा कहा कि इससे माताओं, बहनों को त्यौहार के अवसर पर गैस चूल्हे पर भोजन बनाने का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को नेता नही देश का बेटा और भाई के रूप में जनता के प्रति सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।
विधायक मेंहदावल ने अपने सम्बोधन में जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सभी माताओं बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। उसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमत्री द्वारा मुफ्त गैस सिलेंडर व रिफिलिंग हेतु चेक का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह बेहतर योजना संचालित की गई है। लकड़ी के ईंधन में खाना पकाने से उनके आंखों पर धुंआ लगने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब उन्हें गैस पर भोजन पकाने में आसानी होगी और धुंआ भी नही लगेगा। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है।
विधायक धनघटा ने धनतेरस एवं दीपावली के शुभअवसर पर जनपदवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को आच्छादित करते हुए दीपावली के पावन अवसर पर निःशुल्क गैस रिफिल का वितरण किया गया है।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस अवसर पर उपस्थित सांसद एवं विधायकगण का आभार व्यक्त करते हुए जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी लाभ दिलाये जाने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, एआरओ सुनीता, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

12 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

13 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

13 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

13 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

13 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

13 hours ago