चेंबूर पी एल लोखंडे मार्ग का निर्माण कार्य कछुआ रूपी चाल से

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
एक तरफ मुंबई महानगरपालिका की ओर से मानसून के पहले सड़कों का मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाने का आदेश दिया गया है वहीं मुंबई उपनगर के अंतर्गत आने वाली अनेक सड़कों का निर्माण कार्य कछुआ रूपी चाल से शुरू है। इस कारण बरसात के मौसम में वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद भी मनपा की ओर से सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर पी एल लोखंडे मार्ग का निर्माण कार्य काफी समय से शुरू है। चेंबूर अमर महल मच्छी मार्केट से नारायण गुरु कॉलेज के पहले बड़े नाले तक यहां की सड़क को जगह जगह खोद दिया गया है। यहां पर सड़क का सीमेंटीकरण का कार्य शुरू है। इस कारण बरसात के शुरू होने के पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना नामुमकिन सा लग रहा है। ऐसी आशंका पी एल लोखंडे मार्ग के निवासियों द्वारा जताई जा रही है। मुंबई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के महासचिव डा सत्तार खान ने बताया कि पी एल लोखंडे मार्ग से बेस्ट बस क्रमांक 379, 380,377 चलाई जाती है लेकिन सड़क के निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग से बसों का आवागमन बंद कर दिया गया है। खान का यह भी कहना है कि बरसात में यहां जलजमाव होने की आशंका बनी हुई है। खान के अनुसार 15 जून को स्कूल खुलने जा रहे हैं ऐसे में इस मार्ग से बसों के बंद होने पर स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर सत्तार खान ने मनपा सड़क विभाग के अधिकारियों से पी एल लोखंडे मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago