बैंक/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा हेतु चलाया गया चेकिंग अभियान

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा बैंकों/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षार्थ जनपद बलरामपुर के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी को बैंकों/डाकघर की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में आज दिनांक 03.12.2024 को जनपद बलरामपुर के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको/डाकघर के आस-पास तथा बैंक के अन्दर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा के सभी उपकरण सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म आदि को किया चेक। संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया गया तथा बैंक में मौजूद लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरुक किया गया एवं बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी को साइबर अपराध से बचाव के बारे मे भी जानकारी दी गई।

Karan Pandey

Recent Posts

वे अमर नाम, जिनके जाने से इतिहास की आँखें नम हो गईं”

21 दिसंबर भारत और विश्व के इतिहास में 21 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि…

3 hours ago

21 दिसंबर: इतिहास के पन्नों में अमर हुए महान जन्म—जिन्होंने भारत और विश्व को नई दिशा दी

इतिहास केवल तिथियों का संग्रह नहीं होता, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों की जीवंत गाथा होता…

3 hours ago

जानिए जन्मतिथि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

🔢 अंक राशिफल 21 दिसंबर 2025: जानिए जन्मतिथि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन पंडित…

3 hours ago

आज का सम्पूर्ण हिन्दू पंचांग

🕉️ पंचांग 21 दिसंबर 2025 | आज का सम्पूर्ण हिन्दू पंचांग 📜 आज की तिथि,…

4 hours ago