सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व मां दुर्गा की उपासना और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ से जुड़ा होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा।
यह जानकारी देते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
आचार्य अजय शुक्ल के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:53 बजे तक रहेगा। यदि किसी कारणवश इस समय घटस्थापना संभव न हो सके, तो भक्त अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 12:05 से 12:53 बजे) के दौरान भी कलश स्थापना कर सकते हैं।
ये भी पढ़े – देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है—
अंतिम दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया जाता है।
सात्विक आहार और श्रद्धा से करें पूजा
आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भक्तों को तामसिक भोजन से दूर रहकर सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। व्रत रखने वाले लोग फलाहार करते हैं और पूरे नौ दिन मां दुर्गा की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।
उन्होंने कहा कि पवित्र मन और सच्ची श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ये भी पढ़े – संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…
सोनौली क्षेत्र में सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, आबकारी अधिनियम के…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l देश की आगामी जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के…