Categories: Uncategorized

केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर
कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत पयागपुर के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे नंद कुमार रावत उर्फ नंदू पहलवान का केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र के कर कमलों द्वारा फीता काट कर व नारियल फोड़ कर भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनहित में जारी किया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अपील व जनता से वचन पत्र को उपस्थित लोगों के बीच सार्वजनिक करके वितरण कराया, उन्होंने सभी से जाति धर्म व सम्प्रदाय से हटकर नगर निकाय चुनाव में बढ चढ़ कर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने अपने प्रशिक्षित कैडरों से बूथ प्रबंधन हेतु तन मन से जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेजर राणा शिवम सिंह, लायकराम तिवारी, विपुल मिश्र अनीस अहमद अनिमेष पाण्डेय, विजय रावत विष्णु यादव, इशारत खान, इन्द्र कुमार यादव, मूलचन्द राव राम अचल पासवान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

16 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago