काकोरी काण्ड के सौ वर्ष पूरे होने पर मनाया गया उत्सव

काकोरी ट्रेन एक्शन का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान – दिशा श्रीवास्तव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।शासन द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में पूरे प्रदेश में 9 अगस्त को काकोरी काण्ड के सौ वर्ष पूरे होने पर काकोरी ट्रेन एक्शन सताब्दी दिवस के रूप में मनाया गया ।काकोरी ट्रेन एक्शन एक क्रान्ति कारी घटना थी जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
इसको भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में लिया जाता है । उत्तर प्रदेश सरकार ने इस काकोरी काण्ड के नाम में परिवर्तन कर इसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम दिया और पत्र निर्गत कर काकोरी ट्रेन एक्शन के सालगिरह पर पूरे प्रदेश में धूम धाम से मनाए जाने को कहा था इसी क्रम में सलेमपुर तहसील प्रांगण में कार्यकर्म का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी रहे ।इनका स्वागत सलेमपुर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने साल भेट कर किया ।वही इस कार्यक्रम में भाजपा नेता  जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन भी उपस्थित रहे ।इनका स्वागत तहसीलदार अलका सिंह ने साल भेट कर किया । वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पाण्डेय जो की बीमार चल रहे है उनके पुत्र धनंजय पाण्डेय भी उपस्थित रहे इनका स्वागत नायब तहसीलदार गोपाल जी ने साल देकर किया ।इस कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने किया । इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के बच्चो ने मनोहर स्वागत गीत, सरस्वती वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के सहायक अध्यापक धीरेंद्र द्विवेदी,रवि प्रताप सिंह,रंजना श्रीवास्तव बच्चो के साथ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

14 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

14 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

17 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

17 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

17 hours ago