नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की नियुक्ति पर मंगलवार को संत कबीर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा और मिठाइयां बांटी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके नेतृत्व में पार्टी के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।
कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे वर्ष 2006 से बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। उनका राजनीतिक जीवन संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और मजबूत जनसंपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने इस अवसर पर कहा, “नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व का क्षण है। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी। हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।”
कार्यकर्ताओं का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन नबीन की कड़ी मेहनत और प्रभावी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में उनके कार्यों की भी सराहना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश पांडेय , विनोद पांडेय, जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, दुर्गा पाण्डेय, आदित्य यादव, हैप्पी रॉय, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, विवेकानंद वर्मा, किरण प्रजापति, कन्हैया वर्मा, डॉ. सत्यपाल सिंह, सुनीता अग्रहरि आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक अन्य खबर के अनुसार, नगर कमेटी खलीलाबाद के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मिश्रा (मल्लू) सहित नगर पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

7 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

9 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

10 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

10 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

10 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

10 hours ago