रक्षाबंधन पर्व पर बच्चों ने जवानों को बांधी राखी
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भाई बहन पर्व रक्षाबंधन पर ज्ञान ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने एनसीसी के मुख्य कार्यालय पर जाकर जवानों के कलाई पर बांधी राखी। इस अवसर पर मेजर सूबेदार राकेश कुमार ने कहा कि भाई बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन हिंदू पर्व में से एक है, हम सभी को सभी हिंदू पर्व मानना चाहिए क्योंकि हमारी परंपरा एवं संस्कृति को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस पर्व पर बच्चों ने तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर बारी-बारी से जवानों के कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक पूजा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. श्रद्धा शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी प्रहलाद दुबे, टीचर साक्षी शर्मा, भावना मैसी, विशाल यादव एवं नमामि, रिद्धि, अमृता, अंशिका, परिधि, अंकित, विधि, आराध्या, अवनी छात्राएं सहित तमाम जवान उपस्थित रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…