शांति और सद्भाव के साथ मनाएं होली का त्यौहार – राजेश खुराना

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और कहा जाता है कि इससे समृद्धि और खुशियाँ आती हैं, और सभी नकारात्मकता और बीमारियाँ नष्ट हो जाती हैं। इस साल होली सोमवार 25 मार्च को खेली जाएगी, जबकि होलिका दहन रविवार 24 मार्च को मनाया जाएगा।
नजदीक आ चुके होली, ईद, नवरात्र के त्यौहार तथा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकप्रिय एवं सुप्रशिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने इस पावन अवसर पर सभी जनपद वासियों को होली एवं ईद की अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त कर सभी संभ्रांत लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को शांति और सद्भाव पूर्ण तरीके से मनाएं। होली का पर्व एक सामाजिक समरसता का पर्व है। इस पर्व को सभी व्यक्ति अपने पारस्परिक भेदभाव, शत्रुता, मत, पंत, जाति बुलाकर स्नेह के साथ होली का पर्व मनाते हैं। होली और माहे रमजान साथ साथ हैं, इसलिए त्यौहार पर आपसी सौहार्द और शांति बनाएं रखें। होली के पर्व पर ऐसा कोई कार्य ना किया जाएं जिससे किसी की स्वतंत्रता को आघात ना किया जाएं। इसलिये जनपद के समाजसेवियों की सभी से अपील की हैं कि शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण होली एवं रमजान पर्व मनाएं क्योकि आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के लिए आगरा का इतिहास हमेशा से अच्छा रहा है। इस परंपरा और यहां की संस्कृति एवं गंगा जमुनी तहजीब को अछून्य बनाए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी लोग संयम, मानवता, संवेदनशीलता, शालीनता, प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पालन करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत किए बगैर तोहार को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। सभी संभ्रांत लोगों से अपील हैं कि अपने आसपास के युवाओं के साथ बैठकर उन्हें नैतिक एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराएं की होली पर्व एवं माहे रमजान के दृष्टिगत होने वाले आयोजन के दौरान किसी प्रकार के मादक पदार्थों का प्रयोग ना करें। होली का त्यौहार आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है। इसे आपस में मिलजुल कर मनाएं। होलिका परंपरागत ढंग से जलाएं, बिना अनुमति के डीजे ना बजाएं तथा नशा करके वाहन ना चलाएं। कपड़ा फाड़ व कीचड़ से होली ना खेलें। बल्कि रंग व गुलाल से होली का त्यौहार मनाएं। ध्यान रहें जो होली ना खेले उसे जबरन रंग ना लगाएं। किसी भी प्रकार की अभद्रता व हुड़दंग ना करें। योगीजी ने त्योहारों में धार्मिक परंपराओं और आस्था को पूरा सम्मान दिया हैं, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की। इसलिए होली के दिन आपस में मिलजुल कर होली खेले, एक दूसरे को गुलाल लगाये और गले मिले और जो होली ना खेले उसके साथ जबरदस्ती रंग ना लगाएं। शराब पीकर गाड़ी ना चलायें। आने वाले दिनों में होली और शव ए बरात साथ – साथ हैं इसलिए त्यौहार पर आपसी सौहार्द और शांति बनाएं रखें। क़ानून और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करना हर एक नागरिक का प्रथम कर्तव्य हैं। अगर किसी के साथ कोई भी आपराधिक घटना होती हैं तो उसकी तत्काल सुचना पुलिस को अवश्य देनी चाहिए। इसी विचार के साथ सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। पावन होली सभी के जीवन में रंगों और प्रेम की बहार लेकर आये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago