संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, माह-ए-रमजान व होली आदि के मद्देनजर दुधारा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी पचपोखरी पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में थानाध्यक्ष दुधारा इंद्र भूषण सिंह ने लोगों से अपील की कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे एक-दूसरे की भावनाएं आहत हों।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म की आड़ में अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पचपोखरी शिव मंदिर का भ्रमण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक में प्रमुख रूप हिन्दू नेता छेदी यादव, प्रधान अटकला एकलाख अहमद, प्रधान तुरंडा रमजान अली, प्रधान मुशरद अमित चौधरी, प्रधान चाई कला प्रेम चौधरी,प्रधान दुल्हीपुर उग्रसेन सिंह सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
Donald Trump ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान देते…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक…
यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…