गंगा जमुनी तहजीब को कायम रख त्यौहार मनाए – डीएम, एसपी

हंसी-खुशी के साथ मिलजुलकर आचार संहिता का पालन करते हुए मनाएं त्यौहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आसन्न त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में धर्मगुरूओं, पीस कमेटी के सदस्यों तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने लोगों से अपील की कि हंसी-खुशी के साथ मिलजुलकर त्यौहारों को मनाते हुए जिले की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखें। त्यौहारों के अवसर पर किसी नई परम्परा का आगाज़ न किया जाये। सभी लोग अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि कोई बात संज्ञान में आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाये।
डीएम व एसपी ने धर्मगुरूओं से अपील की कि माहौल को खराब करने वालों से पूरी तरह सतर्क रहें। यदि कहीं कोई बात संज्ञान में आती है तो सम्बन्धित थाना सहित जिम्मेदार अधिकारियों को बताया जाय, ताकि समय से समाधान हो सके। बैठक में मौजूद धर्मगुरूओं व पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि शासन प्रशासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी लोग मिल जुलकर अमन चैन के साथ त्यौहार मनायेंगे।
डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि त्यौहारों के अवसर पर साफ-सफाई, बिजली पानी इत्यादि के माकूल बन्दोबस्त सुनिश्चित करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। बैठक के माध्यम से डीएम ने आमजन से अपील की कि नगर निकाय निर्वाचन हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर गुड पुलिसिंग की व्यवस्था रहेगी। त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। शरारती तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। बैठक के अन्त में डीएम व एसपी ने लोगों को अलविदा व ईद की बधाई दी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, रूमी मियां, संदीप सिंह वालिया, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, सरदार परविन्दर सिंह शम्मी, फादर प्रकाश सोरेंज, आर.पी. पाण्डेय सहित अन्य संभ्रान्तजन व धर्मगुरू मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

1 hour ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

1 hour ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago