शांति एवं सौहार्द से मनाये ईद उल फितर का त्योहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आगामी ईद उल फितर का त्योहार और निकाय चुनाव के मद्देनजर जरवल पुलिस चौकी के प्रांगण में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना जरवल रोड राजेश कुमार सिंह रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हम सभी को आदर्श आचार संहिता को देखते हुए ईद उल फितर और ईद की नमाज को अदा करनी है, तथा चुनाव भी बिना किसी मनभेद के संपन्न कराना है । आपस में मतभेद तो हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होनी चाहिए जिस पर उन्होंने जोर दिया ।साथ ही थाना प्रभारी जरवल रोड राजेश कुमार सिंह ने भी कहा ईद उल फितर का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का होता है जिसे हम सभी लोग प्रेम से मनाना चाहिए ऐसा कोई कार्य न करें कि किसी की भावना को ठेस पहुंचे और आगामी निकाय चुनाव भी शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना है बैठक को लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन सैयद जाफर मेहंदी व कारी शकील ने भी संबोधित किया बैठक में निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि इंतजार अहमद ,सदन अहमद, उत्तम कुमार वर्मा संतोष कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी अवधेश कुमार द्विवेदी , अशोक कुमार सोनी सहित सभी पुलिसकर्मी महानगर के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

1 hour ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

1 hour ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago