देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड रूद्रपुर में 33, भाटपाररानी 38, भागलपुर 43, लार 57, भलुअनी 34 एवं रामपुर कारखाना में 36 आधार प्रमाणीकरण 20 सितंबर से 27 सितंबर तक कराया गया है जो सबसे कम प्रगति है। 100 से कम आधार प्रमाणीकरण करने वाले खण्ड विकास अधिकारी को चेतावनी देते हुए समस्त सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि 30 सितंबर तक प्रगति में सुधार नहीं करते है तो माह सितम्बर 2022 का वेतन बाधित कर दिया जायेगा।
निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बरहज में 21, भटनी में 13, रामपुर कारखाना 13 एवं बनकटा में 12, खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गय दिए गये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निदेर्शित किया गया की प्रत्येक विकास खण्ड से 15-15 पात्र आवेदन पत्रों को जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 30 सितंबर तक प्रत्येक दशा में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…
प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…
1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…