देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में जूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में आयुष्मान भारत टीम द्वारा अवगत कराया गया कि 16 दिसंबर 2022 को जनपद में विभिन्न आयुष्मान कार्ड कैम्पों के द्वारा कुल 3328 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। यह सभी कार्ड पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों, आशा, सी०एच०ओ० तथा राशन कोटेदारों के सहयोग द्वारा बनाये गये हैं।
विकास खण्ड-लार में 334, भाटपाररानी में 396 देवरिया सदर में 336 कार्ड बनाये गये हैं। सबसे कम आयुष्मान कार्ड विकास खण्ड, तरकुलवा में 62, भटनी में 90 एवं भागलपुर 135 कार्ड बनाये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को कम आयुष्मान कार्ड बनाये जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरकुलवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी, बी०सी०पी०एम० तथा आयुष्मान मित्र तथा भटनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं बी०सी०पी०एम० को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में कुल 896 आशाओं के आई०डी० रजिस्टर्ड हैं, जबकि 16 दिसंबर 2022 को केवल 494 आई0डी0 द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने गये जिनमें पंचायत सहायकों की आई०डी०, आशाओं की आई०डी०, बी०सी०पी०एम० की आई०डी० तथा सी०एच०ओ० एवं आयुष्मान मित्रों सभी की आई०डी० सम्मिलित है। इससे स्पष्ट है कि डी०सी०पी०एम० द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये में आशाओं से कार्य नहीं लिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि डॉ० राजेश गुप्ता, डी०सी०पी०एम० को आशाओं से कार्य न लिये जाने के लिए शोकाज नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करें। यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में प्रत्येक विकास खण्ड में प्रत्येक दिन कम से कम 300 आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…