सीडीओ ने मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Arca Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत चरियांव खास मे मनरेगा योजनान्तर्गत चकरोड कार्य रामाकान्त के राजभर के खेत से कुर्ना नाला तक चकबन्ध निर्माण कार्य वर्क आई0डी0 3155015028 /LD/958486255824232980 मस्टररोल संख्या 5175 एवं 5176 निर्गत किया गया था, का निरीक्षण किया गया जिसपर 19 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था एवं 19 की उपस्थिति भी एन०एम०ए०एस० के माध्यम से मस्टररोल संख्या 5175 पर प्रातः 09:55 बजे एवं मस्टररोल संख्या 5176 पर प्रातः 09:57 बजे लिया गया था. अधोहस्ताक्षरी द्वारा अपराह्न 01.03 बजे निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय कार्य स्थल पर कुल 12 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। एक अन्य कार्य सुरेश सिंह के खेत से अनिरूद्ध सिंह के खेत तक चकबन्ध निर्माण कार्य पर मस्टररोल संख्या 5224 एवं 5224 निर्गत कि गया था जिसपर प्रातः 09:58 बजे एन0एम0एस0 के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गयी थी, निरीक्षण के समय एक भी श्रमिक नही पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उपस्थिति लेने वाले कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए उपस्थित श्रमिकों को वास्तविक कार्य के सापेक्ष नियमानुसार भुगतान करना सुनिश्चित करें। चल रहे कार्य पर सी०आई०बी० बोर्ड नही पाये जाने पर सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली करते हुए अपने स्तर से सम्बन्धित ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करें कार्य का अनुश्रवण नही किये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरीबाजार को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि भविष्य मे इसकी पुनरावृत्ति पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी गौरीबाजार को निर्देश दिये गये कि चल रहे कार्य पर महिला मेट को नियोजित किये जाने हेतु कार्य स्थल पर 20 से अधिक श्रमिकों का नियोजन करना सुनिश्चित करें एवं कार्य को मानक के अनुरूप कराते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण करायें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

51 seconds ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

26 minutes ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

1 hour ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

3 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

3 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago