सीडीओ ने मनरेगा योजनान्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों में धांधली के कारण संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत नरौली भीखम मे मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे स्कूल बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
बनाये जा रहे बाउन्ड्रीवाल में प्रयोग किये जा रहे इंट की गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी एवं प्लास्टर भी मानक के अनुरूप नही पाये गये। प्राक्कलन मे किये गये प्राविधान के अनुसार कम माटाई पायी गयी। मानक के अनुरूपक सामग्री का प्रयोग नही किये जाने एवं प्लास्टर सही से नही कराये जाने के कारण सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
विकास खण्ड भटनी के ग्राम पंचायत खजुरी करौता मे इण्टरलारकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया कार्य मे प्रयोग किये जा रहें इण्टरलाकिंग ब्रिक की गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी एवं कार्य भी सही से नही कराया जा रहा है सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी भटनी को निर्देश दिये गये साथ ही अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भटनी को निर्देश दिये गये कि पुनः कार्य को मानक के के अनुरूप अपने सामने करवाते हुए विडीयो एवं फोटोग्राफ प्रेषित करना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड भटनी में ग्राम पंचायत अघैला मे सी०सी० रोड का निरीक्षण किया गया उपरोक्त किसी भी कार्य पर सी0आई0बी0 नही पाये जाने पर सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

25 minutes ago

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर कठौडा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कठौडा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर…

1 hour ago

महाशिवरात्रि मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर थाना ठूठीबारी क्षेत्र स्थित इटहिया शिव मंदिर…

1 hour ago

माटी न्यास-सेकी के प्रयास से दो स्थानों पर विशाल स्वास्थ्य शिविर

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गांवों का भी अधिकार: संतोष कुमार शर्मा महराजगंज(राष्ट्र की…

1 hour ago

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

2 hours ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

2 hours ago