पल्स पोलियो महाअभियान के जनचेतना हेतु सीडीओ ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 28 मई 2023 से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के जन जागरण हेतु शनिवार को प्रातः 08.30 बजे से राजकीय इण्टर कालेज देवरिया के प्रांगण से पल्स पोलियो महाअभियान के प्रति जनचेतना सृजन एवं जनसहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ढोल नगाडे, प्रचार वाहन सहित बृहद रैली निकाली गई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। रैली कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाईन, कचहरी चौराहा, बस स्टेशन होते हुये कार्यालय मु०चि०अ० के प्रांगण में समाप्त हुई है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे अपने 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों को 28 मई 2023 को अपने आस-पास स्थापित पल्स पोलियो बूथ पर बच्चों को ले जाकर पोलियो की दवा जरूर पिलायें, यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों का सहयोग अपेक्षित है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश झा द्वारा उपस्थित जन समूह से अनुरोध किया गया कि आप इसका सघन प्रचार-प्रसार करते हुये अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाने में मदद करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि इस अभियान के गतिविधियों हेतु समस्त तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है एवं समस्त ब्लाकों पर पोलियो की पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन एवं लाजिस्टिक उपलब्ध कराई जा चुकी है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अभियान हेतु जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम का संचालन 28 मई 2023 से चलाया जायेगा, जिसमें प्रथम दिन 28 मई 2023 को स्थापित बूथों पर दवा पिलाई जायेगी उसके बाद छूटे हुये बच्चों को घर-घर टीम द्वारा अगले पाँच दिवसों में पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान के संचालन हेतु जनपद में 1759 पोलियो बूथ, 114 ट्रांजिट बूथ, 45 मोबाईल टीम एवं 944 घर-घर भ्रमण टीमों का गठन किया गया है जिसके द्वारा लगभग 493891 बच्चों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जायेगा।
इस अपर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० एच00के0 मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेन्द्र सिंह, समस्त अपर / उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी अरबन इकाई देवरिया, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पी0के0 शर्मा, डा० डी०वी०शाही, अपर शोध अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, डी०एच०ई०ओ०, डब्लू0एच0ओ0 के समस्त कोआर्डिनेटर यूनिसेफ, डी०डी०एम०, मुकेश मिश्रा, शाहील अब्बासी, स्काउट एवं गाईड के प्रभारी स्टाफ, जिला सहित समस्त बच्चें, समस्त मलेरिया विभाग के कर्मचारीगण के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र की आगनवाड़ी सुपरवाईजर, आगनवाड़ी कार्यकर्त्री, उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2 मार्च का: इतिहास में आज के दिन जन्मीं महान हस्तियाँ

2 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास में आज जन्मीं महान हस्तियाँ2 मार्च को जन्मे व्यक्ति…

11 minutes ago

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: आइए जानते हैं इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई अहम राजनीतिक, कूटनीतिक…

25 minutes ago

पीस कमेटी की बैठक

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में आगामी होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…

54 minutes ago

देवरिया में बहू-बेटी अभियान: मिशन शक्ति फेज 5.0 से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया संबल

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत…

58 minutes ago

मऊ में एनएसएस शिविर का समापन, फूलों की होली से दिया हरित संदेश

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)।रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित…

1 hour ago

सड़क पर संयम, वाहन पर नियंत्रण और नियमों का पालन — यही सुरक्षित जीवन की कुंजी है

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)होली पर सड़क सुरक्षा अपील को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार…

1 hour ago