उच्च प्राथमिक विद्यालय, विकास खण्ड-बैतालपुर का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, जमुना, विकास खण्ड-बैतालपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खण्ड शिक्षा अधिकारी, बैतालपुर उपस्थित थे। बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 2013 से निर्माणाधीन है। विद्यालय में फर्श नहीं बना है। छत जगह-जगह उखड़ गया है, छत में प्रयोग किये गये सरिया नीचे से दिखाई दे रहा है, दीवार का प्लास्टर हाथ से छूने से ही उखड़ रहा है जिससे प्रतीत हो रहा है कि चिनाई में प्रयोग में लाया गया सीमेंट एवं बालू के मिश्रण में बालू की मात्रा ज्यादा है। दीवार कई जगह क्रेक हो गयी है जिसके आर-पार दिखाई दे रहा है। छत के नीचे जमीन में दलदल होने के कारण स्पष्ट है कि पानी जगह-जगह टपक रहा है और छत सही नहीं है। प्रथम दृष्टया विद्यालय भवन निर्माण मानक के अनुसार नहीं हुआ है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में एक भी दिन अध्यापक का कार्य नहीं किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर की टीम से इसका मूल्यांकन कराते हुए इस कार्य के भवन प्रभारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करायें। तथा कृत कार्यवाही से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करायें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago