शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने न्याय न मिलने पर लगातार शिकायतें की थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता एक युवती ने रवि प्रताप सिंह नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उसने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2022 में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले धनराशि ली, फिर विश्वास में लेकर संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली। विवाह के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार, वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवाइयाँ देकर गर्भपात करा दिया और अब उसे अकेला छोड़ दिया है। पीड़िता ने इस मामले में स्थानीय थाने सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के उपरांत आरोपी रवि प्रताप सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

दादों: दामाद से बना पति, 10 महीने बाद बहनोई संग फरार हुई सास

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीब मामला सामने आया है।…

35 minutes ago

घटिया निर्माण पर रुका धार्मिक पोखरे का सुंदरीकरण, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया पूरी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज कस्बा क्षेत्र में थाने के पीछे स्थित ऐतिहासिक…

44 minutes ago

यह बजट योगी सरकार की विदाई का बजट: सुभाष चंद्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार…

2 hours ago

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा )l थाना गढ़िया रंगीन में बुधवार को आगामी त्योहारों के मद्देनज़र…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज, युवाओं ने निभाई अहम भूमिका

औरैया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद औरैया में न्यायिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए…

2 hours ago