अवैध भवन निर्माताओं पर एमआरटीपी के तहत मामला दर्ज

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) निजामपुर महानगर पालिका प्रभाग समिति दो के अंर्तगत, निर्माणाधीन अवैध भवन निर्माता पर सहायक आयुक्त ने एमआरटीपी एक्ट्र के तहत मामला दर्ज कराई है। भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका प्रभाग समिति दो द्वारा की गई इस कार्यवाही से भवन निर्माता व भूमाफियाओं में हड़कप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका प्रभाग समिति दो के अंतर्गत नागांव रोड गैबीनगर,खान कंपाउंड,घर नंबर 1463/0 के मालिक निसार अहमद, मोहम्मद इलियास मोमिन ने अपना पुराना मकान तोड़कर, महानगर पालिका प्रशासन से इमारत बनाने संबंधी किसी प्रकार से अनुमति ना लेते हुए आरसीसी नवी इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसकी सूचना मिलने पर बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे ने इस निर्माणाधीन इमारत का रिपोर्ट सहायक आयुक्त को सौंपी थी, और मकान मालिक को निर्माणाधीन इमारत को स्वयं खर्चे से तोड़ देने के लिए नोटिस जारी किया था। किन्तु इसके बावजूद भी मकान मालिक ने पालिका के नियमों का उल्लंघन कर इमारत का निर्माण कार्य जारी रखा। सहायक आयुक्त फैसल तातली ने इस निर्माणाधीन इमारत को अवैध घोषित कर मकान मालिक निसार अहमद मोहम्मद इलियास मोमिन के विरूद्ध शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उक्त मकान मालिक के विरूद्ध महाराष्ट्र प्रादेशिक व नगर रचना अधिनियम 1966 के कलम 52 के तहत मुकादमा दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष तपासे द्वारा की जा रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago