प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदनपत्र जमा करने हेतु कैम्प का अयोजम

रामकोला/ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
परियोजना अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने आमजनमानस को सूचित करते हुए बताया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कुशीनगर द्वारा नगर पंचायत – रामकोला के केवल नवीन विस्तारित क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ऐसे.. परिवार जो झोपड़ी, टीनशेड, कटरैन या खुले मे रह रहे है, तथा उनके पास भारत में कही भी पक्का मकान नही है एवं पूर्व में परिवार ने ग्रामीण आवासीय योजना का लाभ नही लिया है उन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ लेने हेतु निर्धारित प्रारूप 4 बी पर समस्त अभिलेखों सहित आवेदन करने हेतु नगर पंचायत कार्यालय रामकोला में 21 व 22 अक्टूबर को प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक आवेदन पत्र जमा करने हेतु कैम्प आयोजित है। इस योजना में विकलांग, विधवा, परित्यक्ता, तलाक शुदा, निराश्रित एकल महिला / कुष्ट रोगी को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जायेगी।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ जमीन का अभिलेख, परिवार (पति व पत्नी) का आधार व बैंक पासबुक की छाया प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी; इलाके में तनाव

कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…

3 seconds ago

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…

56 minutes ago

बच्चा चोरी की झूठी खबर से दहशत, झारखंड में बढ़ा मॉब लिंचिंग का खतरा

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…

57 minutes ago

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

1 hour ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

2 hours ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

2 hours ago