खतौनी की त्रुटियों को ठीक करने हेतु तहसीलों में 5 को कैम्प

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा )। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह द्वारा विगत दिनांक 27 फरवरी 2024 को तहसीलल धनघटा के निरीक्षण के दौरान खतौनियों को छोटी-छोटी त्रुटियों को ठीक कराने हेतु सम्बंधित काश्तकारों को बार-बार दौड़ाने एवं तहसील कर्मियों द्वारा अनावश्यक रूप से उनका आर्थिक शोषण किए जाने सम्बंधी शिकायत पाये जाने पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने जनपद के सभी तीनों उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि पूर्व की खतौनी के आधार पर वर्तमान खतौनियों में बिना किसी आदेश के काश्तकार का नाम गलत अंकित होना या अभिलेख में गलत इन्ट्री होना संबंधित तहसील कर्मचारी-अधिकारी की त्रुटि है और इसे दुरूस्त करना तहसील प्रशासन की जिम्मेदारी है फिर भी अनावश्यक रूप से काश्तकारों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान करना कदापि उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा अभियान चलाकर इसे दुरूस्त कराये जाने का निर्देश दिया गया है।
उक्त सम्बंध में अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 05 मार्च 2024 को तहसील में कैम्प लगाकर तत्काल त्रुटियों को ठीक कराना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक तहसील में निस्तारित किये गये प्रकरणों एवं उनकी संख्या से सम्बंधित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

55 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

1 hour ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago