कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर पंचायत पथरदेवा में वंदन योजना एवं मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं नगर पंचायत तरकुलवा में जनहित की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड मछैला में शुक्रवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने ‘वंदन योजना’ के अंतर्गत ₹1 करोड़ 44 लाख/- की लागत से अवस्थित शिव मंदिर के अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य का शिलान्यास किया तथा इसके साथ ही ₹3 करोड़/- से अधिक की विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।इस दौरान प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाए।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहे हैं।डबल इंजन की सरकार राष्ट्रवाद,सेवा,सुशासन और जनकल्याण की भावना से निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इसके पूर्व नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कस्बा बघौचघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जिप्पू शाही के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारी ने मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल,जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष अजय शाही,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश उर्फ जिप्पु शाही,नगर पालिका अध्यक्ष देवरिया अलका सिंह,नगर अध्यक्ष बरहज श्वेता जायसवाल, पकहां ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही,विवेक राय,नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह,रामाशीष प्रसाद,भीम यादव,अंबुज शाही, महिवाल जायसवाल,सुरेंद्र यादव,रविंदर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago