सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बाल्यकाल में ही भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर घोर अत्याचार करने वाले अपने मामा राजा कंस के आठ असुरों का वध कर इस धरा को उनके पाप और अत्याचार से मुक्त करा दिया। उक्त बातें नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संगीतमयी कथा का रसपान कराते हुए आचार्य घनश्यामानंद ओझा ने कहा । उन्होंने कहा कि देवताओं के राजा इंद्र देव को अहंकार हो गया था।उनके अहंकार को श्री कृष्ण ने चूर कर दिया। गोपियों के साथ रास लीला कर समाज को प्रेम और सौहार्द से जीने का संदेश दिया।
पूतना,तृणावर्त,वत्सासुर, बकासुर,अघासुर का वध कर मानव जाति का कल्याण किया। आज जरूरत है कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श व उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारकर इस भवसागर से पार पाया जा सके। श्रीमद्भागवत कथा हमें यही शिक्षा देती है कि जीवन मे सदमार्ग पर चले,आपके व्यवहार से किसी को कष्ट न पहुंचे। कथा के दौरान यजमान सरस्वती देवी, तारकेश्वर शुक्ल, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, डॉ प्रदुमन पांडेय, कर्मचारी नेता अशोक पांडेय, रामरतन गुप्त, रामविलास तिवारी,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पिंकू,बेचू गुप्ता, गौरीशंकर मिश्र, डॉ उमेश पांडेय, आशुतोष, रमाकांत मिश्र भोला, संजय तिवारी ,त्रियुगीनारायण पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…