सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मंगराइच में चल रहे भागवत कथा का अंतिम दिन
सलेमपुर, देवरिया । सलेमपुर क्षेत्र के मंगराइच में चल रहे भगवान शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा भागवत कथा महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सत्संग सुनने से मानव जीवन बदल जाता है। जब तक कर्मो की पूंजी है, इसका सुख भोग लें।बाद में यहीं आना पड़ेगा।यह मृत्यु लोक सबसे उत्तम है।मानव जीवन देवों से भी श्रेष्ठ है। इस चोले को पाने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं।धर्म जोड़ता है तोड़ता नही है।सत्संग में आने से तन, मन,विचार, बुद्धि कर्म और आचरण उत्तम हो जाता है।
कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ने कहा कि देवी रुक्मिणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थी,यह रूपवती, गुणवान थी। इनका पूरा बचपन श्रीकृष्ण के साहस व वीरता की बातें सुनते व्यतीत हुआ। तभी से तय कर लिया कि हम विवाह करूंगी तो श्री कृष्ण से ,उसकी यह मनोकामना भगवान श्रीकृष्ण ने पूरा किया। भगवान को सच्चे मन से याद करने वाले की हर इच्छा वह पूरी करते हैं।भागवत कथा उसका सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।कथा के दौरान यजमान रवींद्र तिवारी, आचार्य सुशील मिश्र, आचार्य देवानन्द दुबे,मयंक भूषण तिवारी, भरत तिवारी, शशिभूषण तिवारी, नमन तिवारी, रमेश तिवारी, प्रह्लाद तिवारी, रमेश कुमार, आदित्य तिवारी, प्रमोद तिवारी, बैभव, मदन तिवारी, रोहित तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…