बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में बुधवार 07 फरवरी,2024 को औड़िहार स्टेशन को आधार बनाकर, बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी सिटी –औड़िहार, औड़िहार-जौनपुर, औड़िहार-मऊ एवं औड़िहार-छपरा रेल खण्ड पर चलने वाली बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बलिया- प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस,बनारस- भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित गाड़ी, छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस तथा गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनल सहित विभिन्न गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक ए के सुमन के साथ 15 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के 09 जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों समेत कुल 113 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 60430 (साठ हजार चार सौ तीस रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 23 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया, और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

5 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

5 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

5 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

15 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

16 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

16 hours ago