Categories: Uncategorized

बसपा की नुक्कड़ सभा केवटलिया के कोट की देइ माता मंदिर परिसर में

हाथी सबका साथी-श्याम जायसवाल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जस जस नजदीक आ रहा है, प्रत्याशी मुद्दों को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
ऐसे में बहुजन समाज पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्वेता जायसवाल के द्वारा केवटलिया देई माता मंदिर परिसर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि, किसी की भी पूजा को करने से पहले गजानन गणेशजी की पूजा की जाती है, बरहज की जनता ने ठान लिया है कि गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान व माता एवं बहनों साथी हाथी है, क्योंकि जब यहां के विधायक स्वर्गीय राम प्रसाद जायसवाल हुआ करते थे तो लोगों को किसी भी समस्या के लिए किसी दफ्तर का चक्कर लगाना नहीं पड़ता था। लेकिन आज ऐसा समय आगया है कि पीड़ितों को दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिससे बरहज की जनता अब ऊब चुकी है, और हाथी को अपना साथी बना लीया है।
बुधवार की शाम बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने केवटलिया में अपने चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बताया कि, नेता समाज का अगुआ होता है और चुनाव जीतने के बाद उसे कभी किसी भी व्यक्ति को द्वेष की भावना से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क करने के बाद बड़े ही सरल स्वभाव में लोगों से यह अपील कीया कि यदि आज आप लोग अपने मूल्यवान समय को खोएंगे तो फिर पछताने के सिवा कुछ नहीं रहेगा, क्योकि आज हम सभी लोग विकास से कोसो दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कहने से नहीं अपितु करने से होता है, लोग मंच से बहुत भाषण देते हैं लेकिन जनता के साथ विश्वासघात करने में तनिक भी सकुचाते नही। आज बिजली, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था नगर में अत्यंत ही दयनीय हो चुकी है, लेकिन यहां तो सिर्फ भोली भाली जनता को लॉलीपॉप दिखाकर वोट लिया जाता हैं।, और बाद में फिर आपके पास कोई नहीं आता। अतः आप सभी से अपील है कि आप सभी अपना आशीर्वाद देकर मेरे हाथों को मजबूत करें,ताकि मै नगर पालिका की दयनीय स्थिति को दूर कर सकू।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

43 minutes ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

50 minutes ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

20 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago