प्राथमिक विद्यालय से बीएसएनएल का ब्राडबैंड उपकरण हुआ चोरी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसहियां प्रथम में बीते बृहस्पतिवार की रात में बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड उपकरण चोरी हो गया। प्रधानाध्यापक ने थाने में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
प्राथमिक विद्यालय भैसहियां प्रथम के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र नाथ राव द्वारा नौतनवा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे जब स्कूल स्टाफ पहुंचा तो देखा कि एक कमरे का दरवाजा खुला है और कुंडी टूटी हुई है। प्रधानाध्यापक द्वारा मुकामी पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर चौकी इंचार्ज अड्डा बाजार भूपेंद्र सिंह पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गए वही शिक्षकों ने मामले की लिखित शिकायत खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर को भी किया है।
इस सन्दर्भ मे खण्ड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने बताया कि विद्यालय में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस को तहरीर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

12 minutes ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

16 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे…

21 minutes ago

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर बुलिंग से बचने के बताए उपाय देवरिया (राष्ट्र…

25 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 41,961 रुपये

गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत देवरिया (राष्ट्र की…

29 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 5,355.72 रुपये

न्यायालय के आदेश पर सुरौली साइबर पुलिस टीम ने खाते में वापस कराई धनराशि देवरिया…

33 minutes ago