बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

कुल नामांकन 276 बच्चों के सापेक्ष 85 बच्चे मौके पर पाये गये उपस्थित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने प्रातः 08 बजे से 10.30 बजे तक विकास क्षेत्र बनकटा में अवस्थित 07 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय बंगरा बाजार बनकटा का निरीक्षण प्रातः 8:00 बजे किया। कुल नामांकन 276 बच्चों के सापेक्ष 85 बच्चे मौके पर उपस्थित पाये गये। कुल 07 अध्यापक कार्यरत है। निरीक्षण के समय मौके पर 02 अध्यापक श्याम मनोहर गुप्ता एवं नूर आलम अंसारी उपस्थित पाये गये प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश शाहअग्रिम हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे। धीरेन्द्र सिंह, स०अ०, गिरिजेश मल्ल सहायक अध्यापक एवं उषा सिंह शिक्षा मित्र अनुपस्थित थे। एक अन्य सहायक अध्यापक कर्मवीर भारती द्वारा नियमानुसार पोर्टल से अवकाश लिया गया पाया गया। नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थित कम पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कायाकल्प के अन्तर्गत मात्र एक कमरे में टाइल्स लगा हुआ पाया गया चहारदीवारी अपूर्ण पायी गयी। निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने की दशा में बीएसए ने उक्त अध्यापकों का एक दिन का वेतन कटौती की एवं निर्देशित किया कि उक्त के सम्बन्ध में अपना साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण कार्यालय का उपलब्ध करायें।
प्राथमिक विद्यालय पड़री सुरवल प्रथम विकास क्षेत्र बनकटा निरीक्षण के समय प्रातः 8. 30 बजे बंद पाया गया। निरीक्षण के समय मात्र 10 बच्चे एवं एक सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव परिसर में उपस्थित पाये गये प्रधानाध्यापक जिआउल्लाह अंसारी विद्यालय की चाभी अपने साथ लेकर अनुपस्थित थे। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाये जाने की दशा में प्रधानाध्यापक जिआउल्लाह अंसारी का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया एवं निर्देशित किया गया कि विद्यालय क्यों बंद पाया गया के सम्बन्ध में अपना सक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तीन दिवस के अंदर उपलब्ध करायें।
सविलियान विद्यालय रहिमपुर के निरीक्षण में सभी अध्यापक उपस्थित थे। अध्ययनरत बच्चों का अधिगम स्तर ठीक पाया गया। कक्षा 2 में अध्ययनरत् सलोनी हिन्दी की पुस्तक पढ़कर सुनाई। सभी अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों को प्रतिदिन होमवर्क दे तथा उनकी कापी चेक करें।
कम्पोजिट विद्यालय मिश्रौली के निरीक्षण में कुल नामांकित 237 के सापेक्ष 157 बच्चे उपस्थित पाये गये। इस विद्यालय के कुल 04 अध्यापक, 02 अनुदेशक एवं 01 अनुचर कार्यरत है। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक आलोक कुमार यादव अनुपस्थित पाये गये तथा सत्यवती गुप्ता 06 जुलाई 2023 से विद्यालय से बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पायी गयी। आशा देवी, अनुदेशक 03 जुलाई 2023 से अद्यतन अनुपस्थित चल रही है। ऐसी दशा में उक्त दोनो अनुदेशकों का मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया तथा अनुपस्थित सहायक अध्यापक का एक दिन की वेतन कटौती की गई ।
प्राथमिक विद्यालय टोला प्रेमराय के निरीक्षण में कुल नामांकित 76 बच्चों के सापेक्ष 55 बच्चें उपस्थित पाये गये। इस विद्यालय में कुल 02 सहायक अध्यापक एवं 01 शिक्षा मित्र कार्यरत है। निरीक्षण के समय सभी कर्मी उपस्थित थे। उक्त विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कोई कार्य नहीं हुआ पाया गया। बच्चे यूनीफार्म में नहीं पाये गये। बच्चों का नामांकन एवं उपस्थित दोनों की कम पाया गया तथा उपस्थित बच्चों की अधिगम क्षमता एवं गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी। निरीक्षण में पायी गयी कमियों के सापेक्ष प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की माँग की गयी।
कम्पोजिट विद्यालय छपरा बुजुर्ग के निरीक्षण के समय कुल नामांकन 156 के सापेक्ष मौके पर 67 बच्चें उपस्थित पाये गये निरीक्षण में कुल 07 सहायक अध्यापक एवं 02 शिक्षा मित्र कार्यरत पाये गये निरीक्षण के समय सभी अध्यापक / शिक्षा मित्र उपस्थित पाये गये विद्यालय में ग्रीन बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। कायाकल्प से कार्य नहीं कराया गया। कार्यरत अध्यापक के सापेक्ष विद्यालय में बच्चों का नामांकन कम पाया गया । जो भी बच्चें नामांकित पाये गये, उसके सापेक्ष भी बच्चो की उपस्थित बहुत ही कम पायी। बच्चों का अधिगम क्षमता भी न्यून पायी गयी। ऐसी दशा में नामांकन कम पाये जाने तथा बच्चों की अधिगम क्षमता कम पाये जाने के कारण सम्बन्धित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की माँग की गयी।
प्राथमिक विद्यालय बाघाछापर में कुल 45 बच्चे पंजीकृत पाये गये, जिसके सापेक्ष मौके पर मात्र 23 बच्चे उपस्थित पाये गये। इस विद्यालय में कुल 02 सहायक अध्यापक एवं 02 शिक्षा मित्र कार्यरत है। निरीक्षण के समय सभी अध्यापक / शिक्षा मित्र उपस्थित पाये गये। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कोई कार्य नहीं कराया गया है। इस विद्यालय में बच्चों का नामांकन बहुत ही कम पाया गया। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति भी कम पायी गयी।। बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता भी मानकानुसार नहीं पायी गयी। कक्षा-कक्ष में प्रेरणा तालिका भी नही पाया गया। ऐसी दशा में समस्त अध्यापकों एवं शिक्षा मित्रों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण में पायी गयी कमियों को एक सप्ताह में दूर कराकर स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध करायें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

4 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

5 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

6 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

8 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

8 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

15 hours ago