BSA दफ्तर बना ‘कुरुक्षेत्र’: दफ्तर पहुंचीं DM दिव्या मित्तल, क्या रसूखदार ‘मैडम’ की होगी विदाई या लीपापोती की बिछ रही है बिसात?

आरोपी शालिनी श्रीवास्तव के दफ्तर में DM की मौजूदगी से हलचल; 16 लाख की घूस और शिक्षक की मौत के बाद अब ‘आर-पार’ के मूड में प्रशासन! , आरोपी बाबू की नियुक्ति भी सवाल के घेरे में

गौरव कुशवाहा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या कांड ने अब सीधे जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क पर उतार दिया है। सीडीओ और एसडीएम के बाद अब जिलाधिकारी दिव्या मित्तल खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच चुकी हैं। जिस दफ्तर में बैठकर कल तक ‘रंगदारी’ और ‘वसूली’ का खेल चल रहा था, आज वहां भारी पुलिस बल और आला अधिकारियों का जमावड़ा है।
DM की मौजूदगी: कार्रवाई का संकेत या बचाव का रास्ता?
सूत्रों के मुताबिक, DM दिव्या मित्तल सीधे उस ‘क्राइम सीन’ (BSA दफ्तर) का मुआयना कर रही हैं, जहां कृष्ण मोहन को मौत से पहले आखिरी बार जलील किया गया था। सवाल यह है कि क्या DM साहिबा वहां BSA शालिनी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी करेंगी, या फिर यह पूरी कवायद केवल उन ‘डिजिटल सबूतों’ और ‘फाइलों’ को सुरक्षित करने की है जो शासन तक पहुंचने वाली हैं?

ये भी पढ़ें – शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

आरोपी BSA के चेहरे पर शिकन, पर कुर्सी का मोह बरकरार!
हैरानी की बात यह है कि BNS की धारा 108 और 351(3) में FIR दर्ज होने के बावजूद, आरोपी BSA अभी भी दफ्तर में मौजूद हैं। कानून की नजर में एक अपराधी और जांच अधिकारी का एक ही छत के नीचे होना ‘फेयर इन्वेस्टिगेशन’ के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाना है। क्या DM की मौजूदगी में शालिनी श्रीवास्तव का ‘कन्फेशन’ (जुर्म कुबूल करना) दर्ज होगा, या फिर बाबू संजीव सिंह को बलि का बकरा बनाकर मामले को दफन कर दिया जाएगा?
जनता की नजरें: क्या ‘जीरो टॉलरेंस’ सिर्फ कागजों पर है?
देवरिया की जनता और शिक्षक समाज की नजरें इस वक्त BSA दफ्तर पर टिकी हैं। 16 लाख की घूसखोरी का आरोपी अगर DM के बगल में बैठा है, तो यह सिस्टम की शुचिता पर सबसे बड़ा सवाल है। क्या DM दिव्या मित्तल अपनी उस ‘कठोर छवि’ के अनुरूप कार्रवाई करेंगी जिसके लिए वे जानी जाती हैं, या फिर ‘आईएएस-पीसीएस लॉबी’ एक बार फिर अपने साथी को बचाने के लिए ढाल बन जाएगी?

Editor CP pandey

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

43 minutes ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

60 minutes ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

1 hour ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

3 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

4 hours ago