पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में भाई-बहन की हत्या के सनसपटना में भाई-बहन की हत्या का पर्दाफाश, रिश्तेदार सहित 7 गिरफ्तारनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्तेदार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छानबीन जारी है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व नगवां गांव स्थित एक घर से दो बच्चों के शव बरामद किए गए थे। दोनों की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया था।
जांच के क्रम में पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पीड़ित परिवार का एक रिश्तेदार भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या की योजना पीड़ित परिवार के जान-पहचान के कुछ व्यक्तियों ने मिलकर बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके कबूलनामे के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े सबूत भी बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
गांव में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…