सरयू नदी में नहाने गया लड़का डूबा हुई मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के तट पर स्थित थाना घाट पर ग्राम मिश्रौली तरौली थाना भलुअनी निवासी अभय विश्वकर्मा पुत्र नन्द लाल विश्वकर्मा (उम्र लगभग 15 वर्ष) का बरहज स्थित सरयू नदी में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जबकि तीन और लड़कों को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बरहज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से उक्त लड़के के शव को तलाशने अभियान चलाया गया काफी खोजबीन करने के उपरांत समय लगभग 15:45 बजे नदी से शव को बाहर निकला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर, पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल देवरिया भेज दिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अवधेश निगम सहित पूरा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

57 minutes ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

1 hour ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

1 hour ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

2 hours ago