गोसड़ी गाँव मे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

क्षेत्र मे दहशत का माहौल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसडी़ गांव के सिवान में बरगद के पेड़ से अंगोछे के सहारे लटक रहे 45 वर्षीय शैलेंद्र कुमार सिंह का शव देख कर लोग सकते मे पड़ गए।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है।गोसड़ी गांव के सिवान में शनिवार की सुबह कृषि कार्य हेतु गए लोगों ने गमछे के फंदे से लटका शव देख इसकी जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन आनन- फानन में शव को नीचे उतारकर चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक शैलेन्द्र रोजी-रोटी के सिलसिले में पहले हरियाणा प्रांत में रहते थे किन्तु कुछ समय पूर्व वह घर पर रहने लगे थे, मृतक के दो पुत्रियां और एक पुत्र सभी नाबालिग हैं। इस घटना से मृतक के स्वजनों मे चीख-पुकार मची हुई है। मृतक ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago