देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 सितंबर की शाम को खेलने के दौरान 6 वर्षीय एक मासूम बच्ची अचानक गायब हो गई थी।परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को मामले में तहरीर दी।पुलिस मामले में अज्ञात विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही थी।
रविवार को रविवार को गन्ने के खेत में बच्ची की शव मिली।शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा सेमरा निवासी राजू यादव की 6 वर्षीय बच्ची प्रिया अपने सहेलियों के साथ 19 सितंबर की शाम गांव स्थित शिव मंदिर पर लुका छुपी का खेल खेल रही थी।उसी दौरान वह अचानक गायब हो गई।परिजन देर रात तक खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चल सका था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में कर रही थी।रविवार को गन्ने के खेत से दुर्गंध आने पर जब ग्रामीण पहुंचकर देखा तो बच्ची का शव मिला।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।वही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।बच्ची के मौत से मां सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
कार टक्कर के बाद मारी गई गोली शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दिल्ली और शाहजहांपुर में फैली करोड़ों…
उत्तर पुस्तिका में धनराशि मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड…
सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। r“जब तक सूरज चांद रहेगा, राजकुमार तेरा नाम रहेगा… राजकुमार अमर रहे”…
देवी-देवताओं की झांकियां व नृत्य ने लोगों का मन मोहा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)महाशिवरात्रि पर रविवार…
स्टेट डायरेक्टर दया शंकर मिश्र का विजिट, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर कुशीनगर (राष्ट्र…
जनहित के लिये सब कुछ क़ुर्बान-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)रविवार को सपा नेता विजय…