मतदाताओं को दोहराया संकल्प
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद के वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी वीरेन्द्र यादव ने जोर-शोर से सघन जनसंपर्क किया। क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं से मिलकर अपने संकल्प को दोहराया।
वीरेन्द्र यादव ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में सभी वार्डवासियों ने भरपूर सहयोग दिया था।
उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का निवारण करने का प्रयास किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वार्डवासी इस बार भी अपना आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विजयी बनाएंगे। वीरेन्द्र यादव के साथ क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के लोगों की सहभागिता देखकर यह चुनाव शहर का प्रमुख चुनाव बन गया है।
पूर्व पार्षद श्री यादव ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों की समर्पित भाव से सेवा की है और क्षेत्र के कार्यों को अपना समझा है। आगे भी इसी सेवा संकल्प के साथ वार्डवासियों की सेवा करते रहेंगे।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ते वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए भारत सरकार ने पेट्रोल…
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। चीन की नौसेना का…
US-Iran Tension: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…