बीच मझधार में पलटी नाव, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सरयू नदी में नाव पलटने से मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया के लार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूरिया घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरयू नदी पार कर रही एक नाव अचानक मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – यूथ कांग्रेस झारखंड को मिला नया नेतृत्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण रोज़मर्रा के कार्यों के लिए सरयू नदी पार करने हेतु नाव में सवार थे। जैसे ही नाव बीच धारा में पहुंची, संतुलन बिगड़ने लगा। कुछ ही पलों में नाव पानी से भरने लगी और देखते ही देखते पलट गई। नाव के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन जान बचाने के लिए सभी ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें – सीतापुर में नवविवाहित कपल की संदिग्ध मौत: 22 दिन पहले लव मैरिज, एक ही पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव

स्थानीय ग्रामीणों और घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में कूदे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्यवश इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, हादसे ने एक बार फिर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि चूरिया घाट पर न तो लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं और न ही नावों की नियमित जांच होती है। बारिश के मौसम में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – गड्ढों से जर्जर फुलवरिया–रामनगर–सिसवा राजा मार्ग, हर सफर जानलेवा

सूचना मिलने पर लार थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी ली है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है, लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्थायी और सख्त व्यवस्था लागू की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

17 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago