गांव में बच्चों के खेल को लेकर विवाद में खूनी संघर्ष, दो की गोली लगने से मौ


मृतकों में 22 वर्षीय युवती और 24 वर्षीय युवक शामिल, इलाज न मिलने पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्श

नालंदा /बिहार, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित डुमरावां गांव में रविवार रात एक मामूली झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दो परिवारों के बच्चों के बीच खेल को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में एक 22 वर्षीय युवती अन्नू कुमारी और 24 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक राम दुलार प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोलीबारी में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने अन्नू कुमारी और हिमांशु कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक अन्नू कुमारी की पहचान ओम प्रकाश पासवान की बेटी के रूप में हुई है, जबकि हिमांशु कुमार संतोष पासवान का पुत्र था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के बीच खेल के दौरान कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच हिंसा में बदल गई।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि समय रहते समुचित इलाज मिलता तो शायद जान बचाई जा सकती थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

7 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

7 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

21 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

21 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

21 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

21 hours ago